रतलाम । सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे ने जिला चिकित्सालय स्थित सीएमएचओ कार्यालय में सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र हितग्राहियों के वय वंदना आयुष्मान कार्ड बनाने, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण करने, पोस्टमार्टम, एमएलसी एवं प्री एमएलसी की रिपोर्ट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रस्तुत करने, जिले में गर्भवती माता के विरुद्ध संस्थागत प्रसव की स्थिति, अनमोल सॉफ्टवेयर में गर्भवती एवं शिशुओं के टीकाकरण की स्थिति, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के लाभार्थियों की स्थिति, डिलीवरी अपडेशन की स्थिति, टीकाकरण के कवरेज, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आनंद दिवस, मातृ एवं शिशु मृत्यु की ऑनलाइन प्रविष्टि की समीक्षा आदि की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।


