जल गंगा अभियान के तहत दीवार लेखन तथा जल पात्रों की सफाई की गई

रतलाम 25 अप्रैल । जल गंगा अभियान के तहत अमरपुराखुर्द प्रस्फुटन ग्राम में समिति अध्यक्ष सोहनलाल द्वारा ग्राम में दीवार लेखन कार्य के साथ जल पात्रों की सफाई का कार्य किया गया। जिला समन्वयक के प्रवास के दौरान समिति के कार्यों का निरीक्षण कर ग्राम में खाटला बैठक के माध्यम से ग्राम में स्थित कुओं, बावड़ी, नदियों की सफाई की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया गया।