रतलाम 25 अप्रैल । जल गंगा अभियान एवं मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक 24 अप्रैल को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। समीक्षा बैठक में राज्य शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रगति नगण्य होने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत पिपलौदा श्री विकास भूरिया से जानकारी चाही गई परन्तु वे जानकारी अवगत नहीं करा पाए जिससे प्रतीत होता है कि श्री भूरिया द्वारा कार्य के प्रति गंभीर उदासीनता एवं लापरवाही बरती जा रही है। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा उक्त कृत्य के लिए श्री भूरिया का एक दिवस का वेतन कटोत्रा किया जाना प्रस्तावित किया गया।


