रतलाम 23 अप्रैल। उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में शिक्षा, सृजन और अभिव्यक्ति के संगम ‘उत्कर्ष’ के बीसवें अंक का भव्य विमोचन समारोह उत्साह और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक सुश्री रमा नाहटे, विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनिता सागर, डीपीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत द्वारा संयुक्त रूप से उत्कर्ष के बीसवें संस्करण का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सहायक संचालक उज्जैन श्री बघेल, सहायक संचालक पिपलौदा श्री अभिषेक यादव, सहायक संचालक जावरा सुश्री ज्योति पटेल, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेश कुमार झा, सहायक संचालक श्री राहुल मंडलोई रतलाम, एडीपीसी श्री अशोक लोढ़ा, एपीसी श्री सी.एल. सालित्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. डामर, योजना अधिकारी श्री जितेंद्र जोशी, श्री आर.सी. पांचाल, श्री शरद शर्मा, श्रीमती माया मौर्या, डॉ. ललित मेहता, श्रीमती रीना कोठारी सहित अनेक शिक्षाविद, अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
‘उत्कर्ष’ के इस विशेषांक में विद्यार्थियों की रचनात्मक लेखनी, चित्रांकन, शैक्षणिक उपलब्धियाँ एवं विद्यालय की गतिविधियों का समावेश किया गया है, जो न केवल प्रेरणादायक है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक भी सिद्ध होगा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने उत्कृष्ट विद्यालय की सृजनात्मक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सृजनशील बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया।



