महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रतलाम 14 अप्रैल । 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ0 भीमराव जी अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा तथा जनप्रतिनिधियों ने छत्रीपुल स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, श्रीमती अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, करण कैथवास, श्रीमती धीरजकुवर राठौर, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती शबाना, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती मनीषा चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पूर्व पार्षद सुदीप पटेल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, राजेश माहेश्वरी, शेरू पठान, विजयसिंह चौहान, किशोरसिंह राठौर के अलावा नन्दकिशोर पवांर, दिनेश पटेल, योगेश कैथवास आदि ने भी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।