भाजपा 06 अप्रैल को स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ.अम्बेडकर जयंती उत्साह से मनाएगी

  • जिला स्तरीय टोलियों का गठन
  • बुधवार को होगी कामकाजी बैठक

रतलाम 01 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी आगामी 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती उत्साह उल्लास के साथ मनायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दोनो आयोजनों के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया है। 02 अप्रैल को भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी हेतु जिला स्तरीय कामकाजी बैठक भी रखी गई है। इसमें संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, मार्गदर्शन देगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 06 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस आयोजनों हेतु जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने जिला महामंत्री निर्मल कटारिया (संयोजक) के नेतृत्व मे जिला टोली गठित की है। इसमें जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, सुनील सारस्वत एवं जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार सहसंयोजक बनाये गये है। इसी प्रकार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के आयोजनों हेतु जिला महामंत्री संगीता चारेल (संयोजक) के नेतृत्व मे टोली गठित की गई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जिला मंत्री कालुसिंह परिहार एवं अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया सहसंयोजक के रूप में शामिल किए गए है।
उन्होंने बताया कि 02 अप्रैल को जिला स्तरीय कामकाजी बैठक दोपहर 12 बजे रंगोली परिसर मे आयोजित होगी। इसमें सांसदगण, विधायकगण , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर, निगम अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री तथा प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक अपेक्षित है।