अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 21 मातृशक्तियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण कला, खेल, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए नारी शक्ति गौरव अलंकरण अवार्ड से सम्मानित 09 मार्च को

इन्दौर। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश मानावत व अनंत महंत एवं संस्था के अध्यक्ष मोनिक मालवीय ने बताया की कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट इन्दौर व इन्दौर सेवा ट्रस्ट मध्य प्रदेश तथा कर्मशील जन जागरुक संस्था द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री बाल विज्ञान शिशु विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल धार रोड पर स्थित समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण , कला, खेल, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति गौरव अलंकरण अवार्ड से सम्मानित 9 मार्च को प्रात: 10 बजे किया जाएगा एवं इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी होगी।