रतलाम | राजस्थान के नाथद्वारा में पाटोत्सव एवं ब्रजभाषा समारोह 2025 में पर्यावरण की राष्ट्रीय पत्रिका “पर्यावरण डाइजेस्ट” के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित को हिंदी पत्रिका संपादन के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए “संपादक रत्न” की मानद उपाधि प्रदान की गयी।
साहित्यमण्डल नाथद्वारा के तत्वावधान में प्रसिद्ध भगवताचार्य पण्डित मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित 2 दिवसीय समारोह में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, आंध्रप्रदेश और हरियाणा से आये साहित्यकारों, संपादकों, लोककलाकारों एवं पत्रकारों ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखें। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज भाषा कवि सम्मेलन था जिसमें कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को ब्रज रस से आनंदित किया।
सामारोह में हिंदी एवम ब्रज भाषा साहित्यकारों, संपादकों, लोककलाकारों, सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों एवं पुरजन सम्मान के साथ ही सद्य प्रकाशित कृतियों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। अंत में साहित्यमण्डल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
भगवान श्री कृष्ण की आराधना, ब्रज मंडल की वंदना और मेवाड़ की पावन धरा पर ब्रज संस्कृति के पालन पोषण का यह अनुष्ठान पिछले चालीस वर्षों से नियमित हो रहा है।