सनातन धर्म के जयकारे के साथ बाबा श्री महाकाल के महारुद्राभिषेक के लिए हुआ भूमि पूजन
रतलाम। सनातन धर्म के जयकारे और विश्व के कल्याण के उद्घोष के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर (26 फरवरी-2025) होने वाले सत्यम् शिवम् सुंदरम् बाबा श्री महाकाल के महारुद्राभिषेक के लिए आयोजन स्थल का भूमिपूजन हुआ। रविवार को मां कालिका मंदिर मेला प्रांगण में प्रयागराज के पवित्र संगम जल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कर धर्मध्वजा लहराई गई। सनातन धर्म के जयकारों के साथ सत्यम् शिवम् सुंदर श्री बाबा महाकाल के महारुद्दाभिषेक के लिए विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन अखंड ज्ञान आश्रम के संतश्री 1008 देवस्वरूपानंद जी महाराज के सानिध्य में पंडि़त संजयजी गामोठ मंत्रोच्चार किया। इस दौरान मुख्य यजमान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भूमिपूजन किया।
सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया 26 फरवरी-2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 301 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा 26 फरवरी-2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रात: 10.30 बजे से सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक स्वरूप में विशाल आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। भूमिपूजन समारोह के दौरान सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, राजेश माहेश्वरी, राजेश दवे, ओमप्रकाश सोनी, प्रवीण सोनी, संदीप व्यास, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, सुभाष सोनी, पवन सोमानी, रामबाबू शर्मा, वाल्मीकि समाज के पंडि़त शिवपॉल छप्री, नरेंद्र जोशी, भगतसिंह भदौरिया, निमिष व्यास, उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सचिव रवि पंवार, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, राजेंद्र पाटीदार, विशाल अग्रवाल, रितेश बाफना, मंगल लोढ़ा, रामचंद्र डोई, हितेश कामरेड, गोपाल शर्मा, जितेंद्र ठन्ना, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, चिराग असरानी, राजू हॉकी, नरेद्र द्विेदी, सुनील गौतम, शैलेंद्र तिवारी, प्रवीण आर जोशी, योगेश जाट, अशोक यादव, रवि जौहरी, नितिन लोढ़ा, प्रमोद पाठक, रतनलाल जौहर, नंदकिशोर शर्मा, महेश व्यास, शैलेंद्र शर्मा (एडवोकेट), वीके सैनी, मुरलीधर गुर्जर, एसएन सैनी, जगदीश हरारिया, प्रहलाद पाटीदार, यतेंद्र तिवारी, अमित कुरवारा, वैभव उपाध्याय, राजेश जैन, मन्नालाल पाटीदार, मंगलसिंह भदौरिया, महेश अग्रवाल, मिलन पावेचा, सुरेश पापटवाल, प्रभु सोलंकी, क्षितिज ठाकुर, गोविंद चौहान, मनीष रावल, अरविंद मिश्रा, जोंटी गुर्जर, प्रदीप राठी, राजेश टांक, दिव्यांशु दवे, दीपक परमार, धीरेंद्र राठौर, भूपेंद्र खंडेलवाल, अखिलेश ओझा, गजेंद्र मलादिया, पंकज भाटी, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार, राजेश बैरागी, राजेश माहेश्वरी, राम मोठिया, सुरेंद्र सिंह जादौन, चेतन सोनी, कमल राजोरिया, गजाधर सोनी, नरेंद्र महावर, राजेश मजावदिया, राखी व्यास, ज्योति सोनी, शीतल पांचाल, पदमा उपाध्याय, जया सोमानी, प्रीति गोयल, सुनीता शर्मा, सूरज सोलंकी, अनीता शर्मा, कृष्णा सोनगरा, भावना गुर्जर, राजश्री राठौड़, शिवांगनी धारवा आदि सनातन सोशल ग्रुप के सदस्यगण एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।