मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की विशेष चर्चा

रतलाम। आचार्य गुरू श्री विद्यासागरजी म.सा. के शिष्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने विशेष चर्चा की। भोपाल के पंचकल्याणक स्थल पर मंत्री श्री काश्यप ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर विचार रखे। इस दौरान धार्मिक और शैक्षणिक मुद्दों के साथ समाज से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री श्री काश्यप ने तीर्थ पर्वराज सम्यक शिखरजी में मुनिश्री प्रमाणसागरजी की प्रेरणा से निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ के संबंध में विशेष रूप से चर्चा कर अपने भाव व्यक्त किए।