रतलाम 21 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुई इसमें मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने मार्गदर्षन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विषेश रूप उपस्थित रहे।
प्रदेष अध्यक्ष श्री भाबर ने बताया कि अ.ज.जा. मोर्चा ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती मनाने हेतु 09 जनवरी से 1 वर्षीय अभियान प्रारंभ किया है। इसके तहत् फरवरी मार्च मे अनुसूचित जनजाति टाउन हॉल मार्च , अप्रैल मे बौद्धिक सम्मेलन , जुलाई से अक्टूबर मे खेल प्रतियोगिता, अगस्त तक पर्श्नोत्रिय एवं निबंध प्रतियोगिता एवं 01 नवम्बर से 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुण्डा गौरव यात्रा का आयोजन किया जाना है। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से शामिल हो।
बैठक मे जिला महामंत्री संगीता चारेल, अ.ज.जा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शम्भुसिंह गणावा, प्रदेश सदस्य मोती निनामा, , सुरेश सिगाड विकास पारगी आदि मौजूद रहे।