श्री पंचांन मेवाडा कुमावत सिलावट समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

रतलाम। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर श्री पंचांन मेवाडा कुमावत सिलावट समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की एक भव्य शोभायात्रा सिलावटो का वास नया मन्दिर प्रांगण से निकाली गई।
उपरोक्त शोभायात्रा नया मंदिर प्रांगण से होते हुए लक्कड़पीठा रोड,चांदनी चौक सर्किल से होते हुए पुनः नया मंदिर प्रांगण पर भगवान विश्वकर्मा जी की आरती करके पूर्ण हुई।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री मोहनलाल सिलावट पटेल, नरेन्द्र राजलवार पटेल, अप्पू कुमावत, पूर्व भाजपा पार्षद सुशील सिलावट,कनिष्क कुमावत, कमल सिलावट, श्री हिम्मतलाल सिलावट, शरद सिलावट, सतीश सिलावट,दुर्गा शंकर सिलावट,संतोष सिलावट, नारायण गोड़ेला, शैलेंद्र सिलावट,जीवन कुमावत, गोपाल कुमावत,मिथुन कुमावत, रामु सिलावट एवं समाज के समस्त समस्त बंधुगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति शोभा यात्रा में सम्मिलित हुई।
शोभा यात्रा के पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर समाज द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया।जिसमें समाज के एवं क्षेत्र के समस्त धार्मिक जनों ने माता प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।