संविधान की जानकारी हर व्यक्ति को होना चाहिए:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

संविधान गौरव अभियान का पुरस्कार वितरण समारोह

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान निबंध स्पर्धा के पांच विजेता पुरस्कृत

रतलाम 25 जनवरी । हमारा संविधान दुनिया मे सबसे सर्वश्रेष्ठ है| भारतीय जनता पार्टी संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संविधान गौरव अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत् हमारा संविधान-हमारा अभिमान विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी थी। क्योकि संविधान की जानकारी सबको होना चाहिए|
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान संविधान गौरव दिवस अभियान की जिला टोली के संयोजक महामंत्री निर्मल कटारिया, सहसंयोजक एवं जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह, सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, एकेडमी के अनुविंद सिंह पंवार, देवराज सिंह एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। समारोह मे जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों मे डॉ. अम्बेडकर को सम्मान नही दिया जबकि भाजपा जब से सरकार मे आई है ,तब से संविधान अनुसार कार्य कर रही है। डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पांच स्थानों को भाजपा सरकार ने तीर्थ स्थल घोषित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यभार गृहण करने के पूर्व संविधान को प्रणाम करते आ रहे है। भाजपा ने संविधान मे जो भी सुधार किए है,वे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए ही किए है।जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सफल एकेडमी मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले विद्यार्थी पपीता देवड़ा, मधुसूदन धाकड़, नंदनी डोडीया, सलोनी राठौड़ एवं अक्षत सैन को 2100 रूपए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।