रतलाम 28 दिसम्बर । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 एक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किये जाने हेतु भारत माता उद्यान अलकापुरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों ने हिस्सा लेकर अपने आकांक्षा, विचार और प्राथमिकताओं के विचार रखकर 8 बिन्दुओं की जानकारी प्रस्तुत की।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, देवशंकर पाण्डे, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, सी.ए. रजनीश जैन सहित नागरिकों ने वर्ष 2047 एक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किये जाने हेतु अपने-अपने विचार रखते हुए 8 बिन्दु क्रमशः विकसित मध्यप्रदेश 2047 के विजन के लिये सुझाव, आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव, महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाऐं, किसानों (किसान कल्याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं, निम्न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्याण) के लिए के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं, युवाओं (युवा शक्ति) के लिए के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं, जनजातीय विकास के लिए के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं तथा अन्य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य पर अपने लिखित विचार प्रस्तुत किये।
आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, राहूल जाखड़, उपयंत्री मनीष तिवारी, शिवम् गुप्ता, विनोद पाटीदार, सिटी मैनेजर कपिल मारोठिया, शैलेन्द्र गौठवाल सहित नागरिक व निगम कर्मचारी उपस्थित थे।