सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा सामूहिक जितिया उत्सव मनाया गया

*सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा सामूहिक जितिया उत्सव मनाया गया*।
इंदौर।  जितिया महापर्व के एक दिन पूर्व शहर के मैथिल समाज के महिलाओं संस्था की सखी बहिनपा मैथिलानी समूह  द्वारा सामूहित जितिया उत्सव का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में बड़ी संख्या मैथिल समाज की महिलाएं सम्मिलित हुई। उत्सव की शुरुआत महिलाओं द्वारा महाकवि विद्यापति की फोटो पर माल्यार्पण के साथ हुआ।  तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा जितिया त्यौहार पर आधारित मैथिलि लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को चुरा, मरुआ का आटा एवं सौभाग्य  सामग्री  का  वितरण  खोंछी भर  कर  किया गया।
तत्पश्चात महिलाओं के बीच चुरा, दही, मिष्ठान सहित मिथिला के अन्य व्यंजनों को भोजन हेतु परोसा गया।  इस अवसर पर पुरे शहर से बड़ी संख्या में  मैथिल महिलाएं उपस्थित थीं।  मैथलानी समूह की ऋतु झा, शारदा झा, कविता झा, सुषमा झा  ने जानकारी देते हुए कहा कि जितिया महाव्रत में व्रती महिलाएं अपने संतान के दीर्घ जीवन हेतु कठोर निर्जल उपवास रखतीं हैं। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार, इस व्रत के करने से संतान को दीर्घ आयु एवं  निरोगता प्राप्त होती है।