पश्चिम क्षेत्र में गूंज रही मानस की चौपाइयां, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ताता

पश्चिम क्षेत्र में गूंज रही मानस की चौपाइयां, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ताता
महाआरती पूजन अर्चन अभिषेक के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू
इंदौर। सावन के पहले दिन भगवान शिव , श्री राम दरबार और हनुमान जी का का पूजन अर्चन किया
दो दशक से अखंड रामायण पाठ का निरंतर क्रम
इंदौर। आज सावन सोमवार के पहले दिन पश्चिम क्षेत्र गांधीनगर खेड़ापति हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार पूजन अर्चन किया गया, वेद पाठी ब्राह्मणो का मंत्रोच्चार और भगवान शिव का महाअभिषेक कर भगवान श्री राम और हनुमान जी के पूजन के बाद श्री रामचरितमानस अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ जो अनवरत एक महीने तक जारी रहेगा।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि एयरपोर्ट रोड गांधीनगर स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी सावन महीने में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत आज हो चुकी है। सावन सोमवार के प्रथम दिवस भगवान शिव परिवार का अभिषेक कर पूजन किया गया इसके बाद भगवान राम लक्ष्मण जानकी की प्रतिमाओं का पूजन पूजन कर वैदिक मंत्रोत्चार गूंज रहा था तत्पश्चात हनुमान जी को चोला चढ़ाया और श्रृंगार किया गया इसके बाद श्री रामचरितमानस पूजन अर्चन व महा आरती कर अखंड रामायण का क्रम शुरू हुआ आज मुख्य रूप से पं.अनंत योगेंद्र महंत,श्रीमती उषा वैष्णव,  हिमांशु शास्त्री, सुनील जैन, अशोक चतुर्वेदी, बीके शर्मा, धीरज वैष्णव आदि ने पूजन अर्चन अभिषेक किया। अखंड रामायण पाठ के लिए प्रत्येक 30 मिनट में बारी-बारी से 21 वेद पाठी पुजारियो का क्रम अनवरत एक महीने तक व्यवस्था का संचालन करेंगे। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश सरकार पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को महा आरती की जाएगी जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु सहभागिता करेंगे इसके साथ ही शहर के अलग-अलग कॉलोनी से भी बड़ी संख्या में दर्शनों के लिए श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं आज मानस की चौपाइयों को सुनकर यहां से गुजरने वाले सैकड़ो श्रद्धालु सहज ही हनुमान जी , भगवान गणेश, शिव परिवार, राम दरबार आदि के दर्शनों के लिए चले आ रहे हैं। अखंड रामायण पाठ समापन पर यज्ञ, हवन,पूर्णिहुति, महाआरती महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।