51 लाख पौधरोपण महाभियान की सफलता के लिए हुई गणेश-शिवार्चना, अच्छी बारिश के लिए हुआ पर्यावरण महायज्ञ

51 लाख पौधरोपण महाभियान की सफलता के लिए हुई गणेश-शिवार्चना, अच्छी बारिश के लिए हुआ पर्यावरण महायज्ञ

– विश्व ब्राह्मण समाज संघ: 551 पौधों का पूजन कर लोगों को किया वितरण, मंत्रोच्चार के बीच 51 हजार आहुतियां दी गई

इंदौर. अनूठा अनुष्ठान हुआ। जिसमें पौधों का पूजन, वितरण किया। वहीं, 51 लाख पौधरोपण अभियान की सफलता, अच्छी बारिश के लिए वैदिक विद्वान-संत, महंत और शहर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में गणेश पूजन, सहस्त्रार्चन, शिव अर्चना और पर्यावरण महायज्ञ किया गया। 21 विद्वानों के सान्निध्य में 51 हजार आहुतियां दी गई। जैसे ही पर्यावरण महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई, इंद्रदेव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके साथ ही 551 पौधों का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया और लोगों को वितरित किया।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा स्कीम-51 स्थित मनोकामनापूर्ण गणेश-दुर्गामाता मंदिर में यह अनुष्ठान हुआ। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया शहर में हरियाली के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा 51 लाख पौधे लगाने का आह्वान किया है। 7 जुलाई से यह पौधे अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। इस महाभियान की सफलता और अच्छी बारिश के लिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा गणेश पूजन, शिवार्चना, रुद्राभिषेक किया गया। पं. योगेंद्र महंत ने बताया यह अनुष्ठान आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के सान्निध्य में 21 विद्वानों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय, पार्षद पराग कौशल, उद्योगपति योगेश मेहता, गोविंदसिंह पंवार, राजेश बंसल रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास, हंसदास मठ के पवनदास महाराज और रणजीत हनुमान भक्त मंडल, संगमनगर, स्कीम-51 रहवासी संघ के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अनुष्ठान के दौरान सभी संत-विद्वान और लोगों ने 51 लाख पौधे के अभियान की सफलता, अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की गई। विश्व ब्राह्मण समाज संघ की ओर से पं.सुरेश चंद्र पाठक अशोक चतुर्वेदी बीके शर्मा, नितीन मिश्रा आदि उपस्थित थे आभार पं. अनंत योगेंद्र महंत ने माना

11 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प, वाटर रि-चार्जिंग अभियान का शुभारंभ, पूजन-अर्चन कर एक त्रिवेणी लगाई

– इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद महाआरती हुई। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद शहर के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में त्रिवेणी (बड़, नीम, पीपल) लगाया गया। पं. महंत ने बताया विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा 7 से 14 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री ने जो 51 लाख पौधे का आह्वान किया है उसे इंदौर का हर व्यक्ति सभी मिलकर पूरा करेगा। न सिर्फ पौधे लगाएंगे जाएंगे बल्कि उन्हें बड़ा भी करेंगे। वहीं, वार्ड-13 में वॉटर रि-चार्जिंग अभियान का शुभारंभ भी किया गया। पार्षद पराग कौशल ने कहा कि वार्ड के सभी 24 बगीचों में पौधरोपण के साथ ही वॉटर रि-चार्जिंग किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी कहा कि घरों में भी वॉटर रि-चार्जिंग करवाए।

विनोद गोयल, नगर प्रतिनिधि