मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासंघ द्वारा विशाल वाहन रैली

मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासंघ द्वारा विशाल वाहन रैली

इंदौर। भगवान के अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा।
महासंघ के अध्यक्ष कोमल दीक्षित, महामंत्री गोपाल भारद्वाज ने बताया की ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बढ़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए 10 मई को विशाल वाहन रैली सुबह 7.30 बजे बापट चौराहे से छावनी चौराहे पर संपन्न होगी। वाहन रैली के समापन पर महाआरती एवम महाप्रसादी होगी।
इस विशाल महा रैली में ब्राह्मण समाज के महीला पुरुष भाग लेंगे।
12 मई को शाम चार बजे छावनी के दो नंबर स्कूल से विशाल शोभा यात्रा प्रारम्भ होकर, छावनी स्थित झिरिया वाली माता मंदिर पर संपन्न होगी। अंत में आरती व प्रसाद वितरण होगा।