देवास निवासी 21 वर्षीय नवयुवक श्री देवांश जोशी के अंगदान हेतु में 53 वा ग्रीन कॉरिडोर

*देवास निवासी 21 वर्षीय नवयुवक श्री देवांश जोशी के अंगदान हेतु में 53 वा ग्रीन कॉरिडोर

इंदौर ।  बॉम्बे हॉस्पिटल उपचाररत शिव शक्ति नगर देवास निवासी युवक श्री देवांश जोशी पिता श्री चंद्रमणि जोशी के परिजनों को चिकित्सक डॉ अमित जोशी एवं मुस्कान ग्रुप सेवादारों जीतू बगानी एंव संदीपन आर्य के द्वारा संभावित ब्रेन डेथ के उपरांत परिवार को अंगदान हेतु विनती की गई जिसके लिए परिजनों ने स्वीकृति दी।
स्वीकृति मिलते ही अंगदान की दिशा में तैयारियां प्रारंभ की गई।
देवांश देवास से अयोध्या के लिए अपने साथियों के साथ पदयात्रा के लिए निकला था किंतु दुर्भाग्यपूर्ण सांची के पास उसका रोड एक्सीडेंट हो गया
उपचार हेतु पहले बंसल हॉस्पिटल भोपाल में ले जाया गया । तत्पश्चात उसे बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर उपचार हेतु लाया गया !!

चार सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन (प्रथम) मध्य रात 1:35 पर एवं (द्वितीय) जांच सुबह 7:25 पर विधान पूर्वक रोगी का ब्रेन डेथ प्रमाणित किया।

*देवास निवासी 21 वर्षीय नवयुवक श्री देवांश जोशी के अंगदान हेतु में 53 वा ग्रीन कॉरिडोर बनने की संभावना*

इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल उपचाररत शिव शक्ति नगर देवास निवासी युवक *श्री देवांश जोशी* पिता श्री चंद्रमणि जोशी के परिजनों को चिकित्सक डॉ अमित जोशी एवं मुस्कान ग्रुप सेवादारों जीतू बगानी एंव संदीपन आर्य के द्वारा संभावित ब्रेन डेथ के उपरांत परिवार को अंगदान हेतु विनती की गई जिसके लिए परिजनों ने स्वीकृति दी।
स्वीकृति मिलते ही अंगदान की दिशा में तैयारियां प्रारंभ की गई।
देवांश देवास से अयोध्या के लिए अपने साथियों के साथ पदयात्रा के लिए निकला था किंतु दुर्भाग्यपूर्ण सांची के पास उसका रोड एक्सीडेंट हो गया
उपचार हेतु पहले बंसल हॉस्पिटल भोपाल में ले जाया गया तत्पश्चात उसे बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर उपचार हेतु लाया गया !!

चार सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन (प्रथम) मध्य रात 1:35 पर एवं (द्वितीय) जांच सुबह 7:25 पर विधान पूर्वक रोगी का ब्रेन डेथ प्रमाणित किया।

*आज संभवतः दोपहर 12:30 बजे मे बॉम्बे हॉस्पिटल चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनने की संभावना है।*

श्री देवांश जी जोशी को जन्म से ही शरीर में एक किडनी है जो बॉम्बे हॉस्पिटल में पंजीकृत 42 वर्षीय महिला रोगी को प्रत्यारोपित की जा रही है एवं लीवर चोईथराम हॉस्पिटल के पंजीकृत रोगी को प्रत्यारोपित की जायेगी।

इन्दौर सांसद माननीय श्री शंकर जी लालवानी एंव संभागआयुक्त श्री मालसिंह जी की सतत मॉनिटरिंग में इंदौर समिति का सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सचिव डॉ संजय जी दीक्षित एवं नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित के समन्वय में इंदौर एक बार फिर परोपकार की राह पर अग्रसर है।

अंगदान के इस कार्य में पेशे से देवास जिले की पटवारी माताजी श्रीमती रश्मि जी जोशी, छोटी बहन जाह्रनवी एवं श्री सुशील जी मेहता ने महती भूमिका निभाई।

देवास। डॉ दिलीप सिंह जी चौहान,डॉ अमित जी जोशी,डॉ संतोष आहूजा एवं अन्य साथी दलों के द्वारा चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हुई।

मुस्कान ग्रुप सेवादार संदीपन आर्य,जीतू बगानी,लकी खत्री एंव राजेंद्र माखीजा समन्वय सेवा के लिए तत्पर रहे।