निगम की सरकारी गौशाला में पहुंचे प्रभारी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

– यशवंत सागर के पास स्थित है नगर निगम की गौशाला
इंदौर। नगर निगम के राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाली यशवंत सागर की गौशाला का रविवार को निगम के राजस्व प्रभारी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां हो रही अव्यवस्थाओं को सुधारने से सम्बंधित निर्देश अधिकारियों को दिए।
गौरतलब है कि नगर निगम से शहरी सीमा से पशुओं को बाहर कर दिया है। बावजूद इसके कई लोग गौ पालते और उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। इन्हें पकड़कर नगर निगम के कर्मचारी यशवंत सागर की गौशाला में छोड़ देते हैं। रविवार को नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू दौरे पर गौशाला पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय को गायों के लिए व्यवस्थित शेड बनवाने, गायों के पीने के पानी के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था करने और बारिश के पहले पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने अफसरों से कहा कि गायों की खुराक का विशेष ध्यान रखें।