भाजपा के स्थापना दिवस पर घर घर पहुंचे मोदी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज वार्ड 05 के बूथ अध्यक्षों के घर जाकर वार्ड के पार्षद निरंजन सिंह चौहान, गुड्डू ने हर हर मोदी, घर घर मोदी अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की तस्वीर और भाजपा का ध्वज लगाया। साथ में वार्ड संयोजक अशोक उपाध्याय जी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ मे रहे।