विद्याधाम पर चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में 75 हजार आहुतियां संपन्न

इदौर,  विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव का समापन आज दोपहर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा, पं. राहुल कृष्ण शास्त्री एवं पं. योगेश पाराशर के निर्देशन में आश्रम के 21 विद्वानों द्वारा सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं उसके पूर्व दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव की महाआरती के साथ हुआ। महायज्ञ में गत 22 मार्च से आज तक 75 हजार आहुतियां संपन्न हो चुकी हैं। इसके पूर्व सुबह श्रीराम महायज्ञ भी संपन्न हुआ।

आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, यदुनंदन माहेश्वरी, रमेश पसारी एवं रमेशचंद्र राठौर ने बताया कि महानवमी पर सौग्यवती एवं कन्या पूजन भी किया गया। अब 6 अप्रैल को हनुमान प्राकट्य महोत्सव में सुबह 6 बजे षोडशोपचार पूजनअभिषेक एवं श्रृंगार तथा प्रकटोत्सव के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। संध्या को रामायण पाठ भी होगा।