संगमनगर में दुर्गामाता मंदिर पर चल रहे पंचकुंडीय चंडी महायज्ञ में एक लाख पच्चीस हज़ारआहुतियां पूर्ण

*रामनवमी पर हुआ विशेष पूजन, देवी की प्रसन्नता के लिए दी विशेष आहुतियां

इंदौर. संगमनगर स्थित श्री दुर्गा गणेश मंदिर पर चल रहे पंचकुंडीय चंडी महायज्ञ में 1.25 लाख आहुतियां पूर्ण हो गई। महानवमी पर देवी की प्रसन्नता के लिए विशेष पूजन अर्चन किया गया। सभी कुंडों पर विशेष आहुतियां व महाआहुति भी दी गई। रामनवमी पर विशेष पूजन हुआ। इसके बाद हवन शुरू हुआ महायज्ञ में नौ दिनों मे स्वालाख आहुतियां पूर्ण हुई। पूर्णाहुति मे सद्गुरु अन्ना महाराज ,श्री राधे राधे बाबा ,खजराना गणेश मन्दिर के अशोक भट्ट व रणजीत हनुमान मन्दिर के दीपेश व्यास उपस्थित रहेंगे।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष और प्रमुख यजमान पं. योगेन्द्र महंत ने बताया पूर्णाहुति का वैदिक। विधान आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के निर्देशन में ग्यारह विद्वान वैदिक विधि विधान से। सम्पन्न कराएंगे
ग्यारह विद्वानों के सान्निध्य में 21 यजमान दंपत्तियों ने आहुतियां विशेष आहुतियां दी। महानवमी पर माँ सिद्धिदात्री व श्री रामजी के विशेष पूजन के साथ ही मंदिर में नवदुर्गा स्वरूप नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया। महायज्ञ आयोजन समिति के संयोजक योगेश मेहता, विष्णु बिंदल ने बताया कि महायज्ञ मे दुर्गासप्तशति के सात सौ सिद्ध मंत्र एवं नवार्ण मंत्र के साथ आहुतियां दी गयी साथ ही देवी की प्रसन्नता के लिए विविध हवनीय पदार्थों से *विशेष आहुतियां*भी समर्पित की जा गयी खीर-मालपुए व हलवा से विशेष आहुतियां भी समर्पित की जाएंगी। दुर्गासप्तशति के मंत्रों के साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त से भी आहुतियां दी गयी
चित्र यज्ञशाला मे यजमान दंपत्ति यज्ञ करते।