इन्दौर में दिखा रजवाड़ी अंदाज, होलकर राजवंश के 14 गौरवशाली राजाओं की वेशभूषा के साथ मां अहिल्या भी हुई बग्घी में संवार, युवतियों ने किया शौर्य का प्रदर्शन।इन्दौर । श्री क्षत्रिय धनगर नवयुवक मंडल इंदूर एवं श्री क्षत्रिय धनगर सेवा संघ इंदूर ने गुरूवार को इंदूर (इन्दौर) के संस्थापक श्रीमंत सुभेदार मल्हारराव होलकर की 330 वीं जन्म जयंती पर शानौ-शौकत के साथ भव्य शौर्ययात्रा निकाली। शौर्ययात्रा में होलकर राजवंश के 14 गौरवशाली राजा घोड़े पर सवार होकर होलकर राजवंश के इतिहास से सभी को रूबरू करवा रहे थे तो वहीं दुसरी ओर बग्घी में सवार अहिल्या माता भी सभी को अपना आशीष प्रदान कर रही थी।
श्री क्षत्रिय धनगर नवयुवक मंडल इंदूर एवं शौर्ययात्रा संयोजक दीपक (सोनू) वालेकर, क्षत्रिय धनगर सेवा संघ इंदूर अध्यक्ष हरिश बारगल, संजय कड़ ने बताया कि होलकर राजवंश के युवराज श्रीमंत यशवंतराव होलकर ने परिवार सहित पूजन कर शौर्ययात्रा की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। प्रथम शासक श्रीमंत सुभेदार मल्हारराव होल्कर की शौर्ययात्रा राजशाही ठाठ-बाठ के साथ निकाली गई। इन्दौर में निकली इस शौर्ययात्रा में आम राहगीरों पर भी मराठा साम्राज्य की अपनी छाप छोड़ दी। इन्दौर की सड़कों पर एक पल के लिए लगा की इन्दौर में अगर शासन है तो वह मल्हारराव होलकर का है। मल्हारराव का जन्म जयंती उनके शासन काल होने का अहसास करा गया। श्रीमंत शुभेदार मल्हारराव होलकर की शौर्ययात्रा लाव-लश्कर के साथ निकाली गई। यात्रा के अग्र भाग में बैंड़-बाजे, ऊंट, घोड़े-बग्घी के साथ ही राजशाही अंदाज में होलकर राजवंश के 14 गौरवशाली राजा घोड़े पर सवार होकर होलकर राजवंश के इतिहास से सभी को रूबरू करवा रहे थे। यात्रा में बग्घी में सवार अहिल्या माता भी अपना आशीष प्रदान कर रही थी। वहीं समाज के युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज तो महिलाएं साफा बांध केशरिया परिधान में नजर आई। श्री क्षत्रिय धनगर नवयुवक मंडल इंदूर एवं धनगर सेवा संघ इंदूर की यह शौर्ययात्रा राजबाड़़ा अहिल्या प्रतिमा से प्रारंभ होकर हरसिद्धी, मोती तबेला, कलेक्टर चौराहा होते हुए लालबाग परिसर पहुंची जहां इस यात्रा का समापन हुआ। लालबाग शौर्ययात्रा के समापन पर समाज के वरिष्ठों द्वारा मल्हारराव होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। वहीं इस दौरान होलकर शासन काल में हुए जनमानस के कार्यों व श्रीमंत सुभेदार मल्हारराव होलकर का परामक्रम, कुशल नेतृत्व व गौरवशाली इतिहास भी सभी को बताया गया।


