बिजली कंपनी मुख्यालय में नेट पिच का शुभारंभ

सकारात्मकता और तनावमुक्ति के लिए खेल जरूरी

इंदौर। खेल जीवन में खुशियों का संचार करते है, सकारात्मकता और तनावमुक्ति के लिए खेल बहुत आवश्यक है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने ये विचार व्यक्त किए। वे गुरुवार को इंदौर के कंपनी के पोलोग्राउंड खेल मैदान में नवनिर्मित नेट पिच का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के कल्याण के लिए कंपनी विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रही है, इसमें खेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी भी प्रमुख है। देशभर में खेलो इंडिया गतिविधियों के बीच करतल ध्वनि के साथ व बाल खिलाड़ी की मौजूदगी में नेट पिच का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री रिंकेश कुमार वैश्य ने कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी है। कंपनी खेल गतिविधियों के लिए काफी प्रयास कर रही है, कंपनी के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे है, यह प्रसन्नता का विषय है। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री संजय मालवीय सहित विभिन कर्मचारी, अधिकारी, खिलाड़ी उपस्थित थे।