रतलाम। काटजू नगर स्थित बगीचे में वाघेला गौसेवा जीवदया समिति द्वारा श्रीनगर राजपूत समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला द्वारा संस्थापक सदस्य बाबूलाल सिसोदिया के श्रीनगर राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
इसी अवसर पर महिला अध्यक्ष राजुबाला चौहान सहित समाज के प्रमुख निर्वाचित सदस्य चिमनलाल चौहान, आशीष राठौर, संतोष सिसोदिया, लोकेश चौहान एवं संदीप राठौर का भी सम्मान किया गया। सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन समाजजनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि चुनाव समाज के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। समारोह में प्रेम सिंह राठौर, प्रकाश सिसोदिया, सुभाष सिसोदिया, प्रहलाद पवार, देवेंद्र चौहान, संदीप राठौर, सोनू चौहान, प्रवीण राठौर, आशीष राठौर, चेतन पवार एवं संजय सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा अंत में सभी ने समाज की एकजुटता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


