पांच सौ कन्याओं का पूजन

* *श्री गणपति सेवा समिति ,संगम नगर द्वारा पांच सौ कन्याओं का पूजन कर अतिथिओं द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया*, *भव्य एवं आकर्षक द्वार भी लगाया जाएगा*।

इन्दोर।श्री गणपति सेवा समिति पब्लिक ट्रस्ट द्वारा योजना क्रमांक 51 ( संगम नगर ) आचार्य चाणक्य उद्यान में संस्था द्वारा आयोजित नवरात्रि पर्व का गरबा संस्था द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे नौ दिन मनोकामना पूर्णेश्वरी मां अम्बे के दरबार में गरबा की उत्कृष्ठ प्रस्तुति देने पर 500 से अधिक कन्याओं की पूजा अर्चना के साथ बालिकाओं को पुरुस्कार वितरण एवं कन्याभोज करवाया गया।
पुरुस्कार वितरण में मध्यप्रदेश ज्योतिष एवं विद्वद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा ‘वैदिक” , गोविंद मालू(पूर्व राज्यमंत्री), एमआईसी मेंबर अश्विन शुक्ला,योगेश मेहता अध्यक्ष एआईएमपी (म.प्र.), पीसी साहू( रीटा.वायु सेना), पार्षद पराग कौशल, क्षेत्रीय भाजपा नेता गोविंद सिंह पंवार, डी.एन. तिवारी, समाजसेवी अभिनव बाजपेई! समारोह में अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए ।अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. नंदकिशोर शर्मा , महेंद्र झा, शंकर प्रसाद अवस्थी(एडवोकेट), संजय शुक्ला(ए.जी.पी.),रविंद्र दीक्षित, ,राधेश्याम यादव, अरविंद कश्यप, राजेंद्र मधुराज, सुमित झा, रजत शर्मा, विशाल साहू, अभिषेक वैष्णव, अलंकार कश्यप, अन्नू शर्मा, सौम्य कुमार आदि ने किया।श्री नन्दकिशोर शर्मा,महेंद्र झा सहित ट्रस्टियों व अतिथियों ने बालिकाओं के चरण धो कर व तिलक लगाकर उनका पूजन अर्चन किया।साथ ही अतिथियों ने गरबा प्रतिभागियों को उलाल पुरस्कृत किया।

मंच का सफल संचालन ऋतिक शुक्ला ने एवं आभार आयुष शर्मा ने ज्ञापित किया।। श्री मान सम्पादकजी,चित्र व समाचार सादर प्रकाशनार्थ । रितिक शुक्ला, कार्यक्रम सचिव,सेवा समिति ,संगम नगर ,इंदौर।