लोकंत्र सेनानी संघ द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर कार्यक्रम में महापौर

लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान और संघर्षों से ही बन सकी है देश में बेहतरीन सरकार

इंदौर, । लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान और संघर्षों का ही नतीजा है कि आज देश में एक बेहतरीन सरकार बन सकी है। लोकतंत्र के सेनानी वास्तव में देश की विरासत हैं। आपने जो बलिदान और त्याग किए हैं वे देश के भविष्य की दिशा तय करने वाले साबित हुए हैं।

      ये विचार हैं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के, जो उन्होंने आज लोकतंत्र सेनानी संघ इंदौर द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह रघुवंशी के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेवक संघ के ईश्वर हिन्दूजा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन संघर्षों का विवरण दिया। रघुवंशी ने सेनानियों का आव्हान किया कि वे स्वयं को पेंशनर संघ नहीं बनने दें और भावी पीढ़ी को लोकतंत्र के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करें। संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य ने आगामी संभागीय सम्मेलन की रूपरेखा बताई और लोकतंत्र प्रहरियों को अग्रदूत निरूपित किया। संचालन संभागीय संयोजक विपीन शेखावत ने किया और आभार माना प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल ने।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।