जत्रा के दूसरे दिन उमड़ा इंदौरियो का जनसैलाब, जीरो वेस्ट जत्रा, गीले कचरे की रोज बना रहे खाद

मराठी पकवानों का खूब लिया स्वाद, मुंबई के कलाकारों ने दी लावणी की मनमोहक प्रस्तुतियां

रविवार को होगा स्वाद और संस्कृति के महाकुंभ का समापन

इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ जत्रा में शनिवार को इंदौरियो का जनसैलाब उमड़ा यह जत्रा पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर आयोजित हो रहा है इसका समापन रविवार 16 अक्टूबर को होगा। रविवार जत्रा दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगा। जीरो वेस्ट जत्रा की खूब सराहना की जा रही है,इसमें बाय डिग्रेबल आइटम इस्तेमाल किया जा रहा है।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा में शनिवार को सुबह से ही लोगो का आना शुरू हो गया था,इंदौरवासियो ने दीपावली की खरीदरदारी खूब की। शाम होते ही इंदोरवासियो का जमावड़ा लग गया, लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इंदौरवासी ने गृह साज-सज्जा,सहित अन्य उत्पाद की खूब खरीददारी की। हर बार की तरह इस बार भी जत्रा पूरा जीरो वेस्ट है इसमें जितनी भी प्लेट चम्मच,गिलास है वो सबकुछ बायो डिग्रेडेबल है,यह सब चीजे नगर निगम से अप्रुव्ह करा ली गई है।

तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया कि फूड झोन के स्टॉलो पर इंदौरियो ने खूब मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाया इसमें 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहे जिनमे पुरण पोळी, झुणका भाकर, भाकरवडी, सोलकढी, आदी विविध व्यंजनो को परोसा गया जिसे इंदौरियो ने खूब शौक से हर जायके का आनंद उठाया। इंदौर वासी खूब हर जायके का आनंद उठा रहे है।

संकेता देशकुलकर्णी एवं सुप्रिया पुंडलिक ने बताया कि इंदौरीयो ने हैंडीक्राफ्ट आइटम जिसमे गृह साज सज्जा, दीपावली डेकोरेशन, इसके अलावा हस्त निर्मित खाद्य पदार्थ और विशेष कोकन के उत्पाद की भी खूब खरीदारी की। सभी उत्पाद पर जत्रा में विशेष दिवाली ऑफर के तहत छूट दी जा रही है।

जत्रा में निकलने वाले गीले कचरे को मशीन के द्वारा खाद बनाकर नगर निगम को दी जा रही है।

मुंबई से आए कलाकारो ने लावणी और मराठी लोक नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी इन कलाकारों की प्रस्तुति ने इंदौरियो का मन मोह लिया।
जत्रा 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगा। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
जत्रा में आने वाले दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की सुविधा रखी गई है जो गेट से आयोजन स्थळ तक निःशुल्क छोड़ा गया। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए जत्रा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और सुरक्षा गार्डों की भी तैनाती रही।
जत्रा परिसर पौदार प्लाजा में में ही टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर की पार्किंग उपलब्ध रही।