15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडल कार्यालय पर हुआ प्रदर्शन


रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर आज पूरे देश में भूख हड़ताल का एवं प्रदर्शन रखा गया है आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ जिसमें 15 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन प्रारंभ हुआ इसमें मुख्य मांगे
रनिंग कर्मचारी की विसंगति दूर करना, रात्रि कालीन भत्ते का भुगतान, भारतीय रेल में लाखों पद रिक्त शीघ्र ही बना, पॉइंट्स मैन का ड्यूटी रोस्टर 12 घंटे को 8 घंटे में परिवर्तन करना, 8 वे वेतन आयोग का गठन रेलवे के सभी विभागों में सीधी भर्ती आरआरबी के 10% पदों को सभी विभाग हेतु एलडीसी ओपन टू ऑल करके भरा जाए, महिला रेल कर्मचारी हेतु पूर्ण वेतन पर सीसीएल स्वीकृत की जाए, महिला कर्मचारी हेतु सभी कार्य स्थल पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, पॉइंट्स मैन ट्रैक मैन एवं एसएनटी सहित सभी कर्मचारी की सेवा शर्तों और पदोन्नति में सुधार किए जाएं, भारतीय रेल में प्राइवेट टेशन करण बंद किया जाए, एनपीएस रद्द करके सभी रेल कर्मचारियों को ओ पी एस बहाल करना, जेसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सरकार को जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया जिसमें मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी हरीश चंदवानी ह्रदेश पांडे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा अध्यक्ष राजनाथ यादव सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार युवा समिति सचिव रोहित देशबंधु अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव युवा महिला सचिव कांता तिवारी नमिता कुमारी दिनेश पारीक कुलदीप चौहान बेनी प्रसाद मीणा भूपेंद्र गुर्जर आशीष यादव जफरुल हसन दुर्गा लाल मीणा आलोक बंसल के अलावा तमाम रेल कर्मचारियों ने इस भूख हड़ताल में भाग लिया यह समस्त जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।