रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मना सनाढ्य ब्राह्मण समाज का अन्नकूट

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मनासनाढ्य ब्राह्मण समाज का अन्नकूट

इंदौर,। श्री सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर का अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह हंसदास मठ के महंत पवनदास शर्मा, पं. शिवचरण तिवारी, पं. हरिओम उपाध्याय, पं. नारायण शर्मा, डॉ. आर.के. शर्मा, पं. शिवनारायण शर्मा, प. गिरिश मोहन पाठक, पं. अवध किशोर शर्मा एवं पं. रोशन बिरथरे द्वारा भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना के साथ केट रोड स्थित पुण्य रसोर्ट पर मनाया गया।

समाज के अध्यक्ष पं. देवेन्द्र शर्मा एवं महासचिव पं. संजय जारोलिया ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ सहयोगी पं. राजू उपाध्याय का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। राधाकृष्ण मंदिर की कलाकृति बनाकर 56 भोग समर्पित किए गए। पं. हर्ष शर्मा ने भजन एवं गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समाज बंधुओं का मन मोह लिया। समाज के प्रतिभावान बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। विधायक संजय शुक्ला, पूर्व पार्षद मधु वर्मा, पं. अभिषेक शर्मा बबलू, आदि का स्वागत पं. भगवति शर्मा, पं. संतोष राजोरिया, पं. अनिल शर्मा, पं. संजय बिरथरे, पं. दीपक शर्मा ढांच, पं. राकेश पाराशर, पं. धमेन्द्र दुबे, पं. राधेश्याम शर्मा, पं. देवेन्द्र शर्मा (ग्रेटर वैशाली) पं. संजू उपाध्याय, पं. शेखर शुक्ला, पं. विनोद गोस्वामी, पं. शिवनारायण शर्मा, पं. संजय बुधोलिया, पं. हेमंत शर्मा, पं. राकेश शर्मा, पं. मनीष पचोरी, पं. गगन दुबेलिया, पं. योगेन्द्र पंचोली, पं. गजेन्द्र स्थापक, पं. देवेज्य थापक, पं. वीरेन्द्र शर्मा, पं. कैलाश दुबे आदि ने किया।