सेवा और समर्पण अभियान के संदर्भ में मंडलों की बैठकें संपन्न

सेवा और समर्पण अभियान के संदर्भ में मंडलों की बैठकें संपन्न

इन्दौर, / भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न तरह के सेवा कार्य कर मनाया जायेगा। मा. प्रधानमंत्रीजी के जन्मदिवस को 7 अक्टूबर तक निरंतर सेवा कार्य कर सेवा और समर्पण अभियान चलाया जायेगा।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी के प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल के 7 वर्ष एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 13 वर्ष दोनों मिलाकर 20 वर्षो के सफल कार्यकाल को संगठन के द्वारा आमजन के बीच सेवा व समर्पण अभियान चलाकर सेवा कार्य कर मा. प्रधानमंत्रीजी के 71वें जन्मदिवस को मनाया जायेगा।
सेवा व समर्पण के इस अद्भूत अभियान के संदर्भ में सभी मंडलों में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठकें संपन्न हुई। आज प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह, सह प्रभारी आशीष शर्मा ने चार-चार मंडलों में बैठकें ली। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने आज 11 मंडलों में बैठकें कर उक्त अभियान से संबंधित विस्तृत तैयारियों पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
इसी के साथ मंडल बैठक प्रभारी जिसमें सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, गोपीकृष्ण नेमा, मनोज पटेल, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, उमेश शर्मा, सूरज कैरो, जयंत भिसे, कमल बाघेला, हरप्रीतसिंह बक्षी राजेन्द्र राठौर, सोनू राठौर, संदीप दुबे, जयदीप जैन निरंजनसिंह चौहान, नानुराम कुमावत, कमल वर्मा, कमल वर्मा, राजेश उदावत, अश्विन शुक्ला, मुन्नालाल यादव, महेश कुकरेजा, प्रीतमसिंह लूथरा, योगेश मेहता, दिनेश वर्मा, नासीर शाह, बालमुकुन्द सोनी, अवधेश शुक्ला, नासीर खान ने अपने-अपने मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ता की बैठक लेकर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों की रचना व विवेचना कर तैयारियों की समीक्षा की।