रतलाम । महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम द्वारा सदस्यों में बचत के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से दिपावली बंपर ड्रॉ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भगवान परशुराम का पूजन किया गया उसके बाद भागवत कथा पर प्रवचन देते हुए श्री श्री 1008 दण्ड़ी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती ने अम्रत वचनों से सभी को को कृतार्थ किया । उसके बाद हनुमान चालीसा पाठ किया गया
इस अवसर पर विप्र परिवार को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं उघोगपति पं प्रमोद कुमार व्यास ने आव्हान किया हम सभी समन्वय कर समाज को संगठित करें और उसके माध्यम से समाज को उन्नति के रास्ते पर लें जायें अपने सहकारी बैंक संस्था के प्रयासों कि भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य कि मंगलकामना की और समाज बंधुओं को दिपावली पर्व कि शुभकामनाएं दी
संस्था के पं अजय जोशी ने आर्थिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सा संबंधी कार्यों के माध्यम से समाज को सेवाएं उपलब्ध करा रही है और वरिष्ठ समाज बंधुओं के मासिक स्वास्थ्य परीक्षण कि व्यवस्था प्रारंभ कर रही है और 15०० सदस्य होने पर बीमा योजना भी शुरू कि जाएगी ।
दिपावली बंपर उपहार योजना के लक्की विजेताओं के इनाम निकाले गए जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रीमती राधा जोशी को पं प्रमोद कुमार व्यास द्वारा दिया गया द्वितीय पुरस्कार पं संदीप जोशी को पं संदीप व्यास दवय द्वारा दिया गया तो। तृतीय पुरस्कार पं शुभम सारस्वत को पं कृष्ण गोपाल आचार्य द्वारा दिया गया चतुर्थ पुरस्कार श्रीमती माया दवे को डॉ गीता दुबे द्वारा दिया गया पंचम पुरुस्कार पं दिनेश शर्मा को पं मिलिंद करंदीकर द्वारा दिया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य और विप्र बन्धुओं एवं मातशक्ति कि उपस्थिति रही