रतलाम। एनजीओ महासंघ रतलाम के तत्वावधान में विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सेवा समागम छतरीपुल स्थित गीत भवन, रतलाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, परिषद के विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, लेखापाल महावीरदास बैरागी एवं युवराज सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में रतलाम जिले के विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को संगठित कर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए ‘एनजीओ महासंघ रतलाम’ के गठन पर सहमति बनी। बैठक में महासंघ के उद्देश्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं को एकजुट कर जनहित, सामाजिक विकास एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाजसेवियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए बीमा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर पहल करने की आवश्यकता बताई गई। इस अवसर पर समूह बीमा, सेवा प्रकल्पों का संचालन, विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं का निर्माण, सहकारी समिति का गठन तथा समाजसेवियों को पेंशन सुविधा से जोड़ने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता, समन्वय और आपसी सहयोग के माध्यम से सामाजिक संस्थाएं अपनी क्षमता को बढ़ाकर कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इन संस्थाओं की रही सहभागिता:- श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन, भागीरथ रुरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन, विश्व कल्याण सेवा समिति, सृष्टि समाज सेवा समिति, मध्यप्रदेश विकलांग मंच, सारथी लखदातार फाउंडेशन,सरसोदा नवांकुर समिति, वीरांगना कन्या संस्कार केंद्र,वैभव श्री महिला साख सहकारी, संघ मित्रा बहुउद्देशीय संस्था, भगत सिंह ग्राम उत्थान समिति बरगढ़, रूबी बुलंद वेलफेयर सोसाइटी, संस्था वाग्धारा, फकत नारी शिक्षण एवं समाजिक समिति सहित अन्य संस्थाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
संचालन नरेंद्र श्रेष्ठ एवं आभार सतीश टाक ने माना
प्रतिनिधि :- महेंद्र नागर, हरीश सिलावट, विक्रम शर्मा, जेडी बैरागी, किरण पाटीदार, राज श्री सिंह, स्वाती सोलंकी, पूनम ढलवानी, डॉ. ऊषा भार्गव, रेखा कुमावत, जगदीश शर्मा, अर्चना अग्रवाल, रुबीना शाह, निर्मला रामावत, धर्मेंद्र सिंह चुंडावत, रंजना द्विवेदी, महेश चंद्र राठौड़, अनुग्रह मोठे, रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।