बाजना(रतलाम)
शुभम पालरेचा
नगर में अतिक्रमण से आम जनता के साथ व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हे आलम इस कदर हे कि नगर के प्रमुख मार्गो पर अतिक्रमण की भव्यता इतनी सुमार हो गई हे कि चार पहिया वाहनों का निकलना भी दुश्वार हो गया हे ।
पूर्व में अतिक्रमण की कार्यवाही से लोगों में नाराज़गी- पूर्व में पंचायत द्वारा अतिक्रमण मुहिम से ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिल रहा हे ।पक्षपात पूर्ण कार्यवाही से पुनः अतिक्रमण धारियों को एक बार भी फिर बुलंद करने का प्रयास ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा हे ।
वैसे पंचायत को आम जनता के हित में अतिक्रमण धारियों को बिना महुलत दिए चालानी कार्यवाही करना चाहिए जिससे बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लग सके।

अतिक्रमण के साथ बीते कुछ दिनों से नगर के प्रमुख मार्गो पर तेज रफ्तार दो पहियों मोटरसाइकिल द्वारा स्टंट बाजी भी देखने को मिल रहा ही जिससे खरीददारी करने आने वाले ग्रामीणों को कभी भी अपनी जान मॉल का खतरा बना रहता हे।
बीते दिनों हुई शांति समिति की बैठक में नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा सूबे के नए थानाधिकारी रविन्द्र दंडोतिया को भी इस मसले से अवगत कराया जिसका असर आज साप्ताहिक हाट बाजार में देखने को मिला । थानाधिकारी द्वारा स्वयं बाजार में उतार से स्टंट बाजी कर रहे युवाओं को पड़कर समझिश दी गई जिसके आमजन द्वारा सराहना की गई।
बाजारों में हुड़दंग व तेज रफ्तार एवं स्टंट बाजी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी ।
रविन्द्र दंडोतिया
थाना प्रभारी बाजना

