रतलाम। अग्रवाल समाज रतलाम कि यशश्वी बालिका मनस्वी विशाल गोयल का सम्मान उनके द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12th बोर्ड कि परीक्षा में असाधारण उपल्ब्धि प्रदेश मेरीट में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर
अग्रवाल सेवा समिति रतलाम द्वारा उनके निवास स्थान पर उन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति के ऋषि अग्रवाल(अभिभाषक), प्रमोद बिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल संजय अग्रवाल सर,संजु अग्रवाल,शलभ अग्रवाल,दर्शिक अग्रवाल नेमानी, भावेश अग्रवाल, मनोज मित्तल ने बिटिया का सम्मान किया। अभिभाषक ऋषि अग्रवाल ने बिटिया का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेट कर किया ओर मनस्वी बिटिया को सलाह दी कि भविष्य में समाज में कोई आयोजन हो तो उसने जिस तरह मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है वह अन्य बच्चों को भी शेयर करें ताकि भविष्य में ओर बच्चे भी इस मंजिल पर पहुंच सकें।
हमारे समाज के कुछ ही बच्चों ने अभी तक यह उपलब्धि हासिल कि है। हमारी जानकारी के अनुसार प्रदेश मेरीट में :- 1) 2010 में तृप्ति महेश जी अग्रवाल फतेहनगर वाले
2) 2011 में श्रीप्रा अर्चना अग्रवाल रजनीश रामचंद्र जी मंत्री कि भांजी*
3) 2018 में हार्दिक अमीत अग्रवाल हाटीराम दरवाजा। इस अवसर पर पापा विशाल गोयल , सीमा गोयल, भाई लवित्र गोयल ,मयंक गोयल, राजीव गोयल, संजय गोयल, अनीता गोयल, गीतांजलि गोयल ओर परिजन उपस्थित थे। अग्रवाल सेवा समिति के महेश गोयल, कोशिक अग्रवाल,गोरव एरन, जितेन्द्र मंगल, रितेश अग्रवाल झंडी वाला, राकेश भय्या झंडी वाला,दीपक अग्रवाल ने मनस्वी बिटिया को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य कि कामना कि है।