रतलाम। समता इंटर नेशनल स्कूल भगवान महावीर मार्ग सगोड रोड,रतलाम में भारतीय शिक्षण मंडल का स्थापना दिवस विद्यालय के प्राचार्य तौसीफ इफ्तेखार अहमद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा में भारतीयता के बारे में बताया । मुख्य वक्ता श्री रितेश मेहता, मालवा प्रांत के सह प्रचार प्रमुख ने भारतीय शिक्षण मंडल स्थापना दिवस के बारे में विद्यार्थियों को बताया और शिक्षण मंडल की प्रमुख गतिविधियों के बारे में अपने विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उप प्राचार्य – सुश्री चेतना चौहान ने भारतीय शिक्षण मंडल की गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक गण श्रीमती मीनाक्षी पंवार, श्रीमती रिभू टॉक, श्री अमित शर्मा तथा श्रीमती सोहम जैन सहित कुल 36 विद्यार्थियों और शिक्षको की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन श्रीमती सोहम जैन द्वारा माना गया।
