अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा जोधपुर में संपन्न

रतलाम। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा दो दिवसीय जोधपुर संपन्न हुई कार्यकारिणी सभा में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भारत सरकार आदरणीय सुनील जी सिंधी की अध्यक्षता व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह पुना के मुख्य अतिथि में कार्यकारी सभा में दादा आदिनाथ जन्म व दीक्षा कल्याण को पूरे देश में भव्य रूप से मनाने व साधु साध्वी भगवंतो के बिहार के दौरान सुरक्षा के लिए व साधार्मिक भक्ति, पर्यावरण ,स्वदेशी अभियान, संगठन पर्व और प्रवास आदि विषयों पर खुलकर चर्चा के बाद मध्य प्रदेश युवक महासंघ की रतलाम इकाई प्रथम बार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत होने पर राजेश रांका ,निलेश चोरणीया राजेंद्र दरडा बहुमान कीया व रतलाम इकाई के मनोनीत सदस्यों ने संगठन की मजबूती के संबंध में एक कार्य योजना बनाकर राष्ट्रीय पदाधिकारी सुनील सिंधी व हरेन भाई शाह को सुझाव पत्र भेंट किया ताकि राष्ट्रीय संगठन को पूरे देश में सुचारु ग्रुप से चलने में सहयोग प्रदान हो कार्यकारिणी सभा में गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान मध्य प्रदेश तमिलनाडु व अन्य प्रांतो के पदाधिकारी व राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे। कार्यकारिणी सभा जैन समाज के अनेकों विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा (जावरा) व राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग( इंदौर) भी उपस्थित रहे।