कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में हेरा फेरी के खिलाफ चुनाव आयोग का पुतला जलाया

  • वोटर लिस्ट के आवेदन और आपत्ति की सुची जारी करें – शांतिलाल वर्मा
  • नियमानुसार काम करें वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहे – पारस सकलेचा
  • जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को दिया ज्ञापन

रतलाम। कांग्रेस द्वारा वोटर लिस्ट में हेरा फेरी कर भाजपा के एजेंट की तरह वोट चोरी का षड्यंत्र करने के लिए मोदी सरकार मुर्दाबाद , मोहन सरकार मुर्दाबाद के नारो के साथ चुनाव आयोग का पुतला जलाया गया । जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को दिया गया । ज्ञापन का वाचन करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा की जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम शहर में जितनी आपत्ति और आवेदन मिले हैं , उनकी वार्ड और बुथ अनुसार सूची जारी करें । बोगस आवेदनकर्ता पर प्रकरण दर्ज करें नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी ।
शहर कांग्रेस द्वारा भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में हेरा फेरी करने और वोट चोरी के माध्यम से पात्र के नाम कटवाने और अपात्रों के नाम जुड़वाने के षड्यंत्र के खिलाफ घांस बाजार चौराहे पर विशाल धरना आयोजित किया गया ।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता से बोगस नाम‌ कटने से बौखलाई भाजपा ने जिला निर्वाचन पर दबाव बनाकर जिले‌ मे 108401 नोटिस जारी किये हैं । नोटिस पर हजारो की उपस्थिति ने भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया है । उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को कहा कि वह नियमानुसार कार्य करें वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहै ।
धरने को शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया , पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतीश पुरोहित , यासमीन शेरानी , कमरुद्दीन कछवाया , वहीद शेरानी , नासिर कुरेशी , सलीम मोहम्मद बागवान , सुजीत उपाध्याय , पीयूष बाफना , आशा रावत , प्रदीप राठौर , मेहमूद शैरानी , शांतु गवली , राजीव रावत ‌, केएल गौसर , रजनीकांत व्यास , सोहेल काजी , चंद्र प्रकाश मेहता, राजेश पुरोहित ‌,आदि ने संबोधित किया ।
धरने के दौरान बसंत पंड्या ने दस से अधिक मतदाताओं को दस्तावेज सहित उपस्थित कर , बताया की 40 से 50 साल से लगातार वोट डालने के बाद भी इन्हें नोटिस जारी कर , इनका नाम काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है । धरने के बाद चुनाव आयोग का पुतला जलाया गया । जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को दिया गया ।
इस अवसर पर पार्षदगण सविता महावार , केसरबाई गरगामा , मीनाक्षी सेन , राजनाथ यादव ,संजय छाजेड़ , नीलेश शर्मा , डॉक्टर मुस्तफा , सोनु व्यास , रोहित मीणा ,‌ आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या तथा आभार प्रदर्शन मनोज वर्मा ने किया ।