रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे सीपीआर ट्रेंनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत चेयरमैन प्रीतेश गादिया के नेतृत्व में दो बत्ती पुलिस थाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने बताया कि यह ट्रेनिंग मैजिक संगठन के समस्त चालक के लिए एवं ट्रैफिक से जुड़े हर व्यक्ति के लिए अति आवश्यक है जो की चलते यात्री की किसी भी वक्त जीवन बचाने के काम आ सकती है। चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने बताया कि सेवा का कार्य एक व्यक्ति से शुरू होकर सेकड़ो लोगों तक कार्यकर्ता अपना कार्य कहीं भी रहकर कर सकते है। सेवा पुण्य का एक माध्यम है, रेडक्रॉस उसी का पर्याय है। मैजिक संगठन के अध्यक्ष राजकुमार लाला एवं अखिल अहमद ने अपने उदबोधन में रेडक्रॉस एवं मेडिकल टीम का आभार मानते हुए इस ट्रेनिंग को सार्थकता से सबके बीच पहुंचाने का संकल्प लिया। सुशील मुनत ने बताया कि लक्ष्मी नारायण पांडे महाविद्यालय के विभाग अध्यक्ष शैलेंद्र डाबर के मार्गदर्शन में डॉ सचिन कुंभारे, डॉ हेमंत चौरे, डॉ रिद्धिमा, डॉ संयम एवं डॉ राखी ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के संचालक दिनेश बरमेचा एवं मैजिक संगठन के पदाधिकारी ने डॉक्टरर्स का सम्मान किया। संचालन हेमंत मुनत ने किया।

