रतलाम 9 जनवरी। साहित्यिक संस्था अनुभूति के तत्वावधान में नूतन साहित्यिक कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्व हिन्दी दिवस दिं. 10 जनवरी 2026 के उपलक्ष्य में शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, डॉ. शोभना तिवारी, प्रणयेश जैन, सुश्री शिवकांता भदौरिया, हरिशंकर भटनागर की उपस्थित में नृसिंह मंदिर नागरवास पैलेस रोड़ रतलाम पर समय प्रातः: 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा। विचार संगोष्ठी में विद्वान वक्ता वैश्विक हिन्दी के विकास के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे ।
उक्त जानकारी अनुभूति संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार जैन, अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार एवं सचिव मुकेश सोनी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।


