महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम करेंगी नगर की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान

आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित, काव्य सन्ध्या का होगा आयोजन

रतलाम। नगर की अग्रणी संस्था महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम के संस्थापक मोडीराम सोलंकी “एकांत” ने बताया कि शिक्षा, खेलकूद, कला, संगीत, साहित्य आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगर की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस हेतु नगर कि प्रतिभाशाली बेटियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 हैं।
आवेदन अग्रवाल ब्रदर्स, दो बत्ती रतलाम, म.प्र., एम.आर.एफ. टायर, सज्जन मिल रोड़, रतलाम, म.प्र., संस्था महक कार्यालय, 57 अमृत सागर कॉलोनी रतलाम, म.प्र. समय सायं 5 से 7 बजे तक हैं पर जमा कर सकते है। वही आयोजन की जानकारी हेतु मो. 6264445879 पर भी संपर्क कर सकते है। आवेदन जमा करने की दिनांक समाप्ति के पश्चात ही आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नगर की अग्रणी संस्था महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम के संस्थापक मोडीराम सोलंकी “एकांत” तथा मंच के सदस्यों ने नगर की जनता से आग्रह किया है कि उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावे।