बी एल ओ/पर्यवेक्षक द्वारा प्रतिदिन सायं 04:00 बजे से 8:00 बजे तक शिविर लगाया जाएगा

रतलाम । भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला रतलाम के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 220 रतलाम शहर में 01 जनवरी 2026 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर 2025-2026 का कार्य बी एल ओ द्वारा 04 नवंबर से किया जा रहा है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशानुसार गणना प्रपत्र भरने में मतदाता की सहायता के लिये बी एल ओ/पर्यवेक्षक द्वारा प्रतिदिन सायं 04:00 बजे से 8:00 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।
तहसीलदार एवं सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रतलाम शहर एवं नोडल अधिकारी श्रषभ ठाकुर के मार्गदर्शन में मतदान केंद्र क्रमांक 01 से 10 तक सेंट स्टीफन गांधी नगर में शिविर लगाया जाएगा, मतदान केंद्र 11 से 20 तक सांई मंदिर इन्द्र नगर/अम्बेडकर भवन में, मतदान केन्द्र क्रमांक 21 से 30 तक महर्षि वेदिक स्कूल इन्द्रा नगर में, मतदान केन्द्र क्रमांक 31 से 40 तक एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 41 से 50 तक कम्यूनिटी हॉल अलकापुरी रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 51 से 60 तक जवाहर नगर बिरियाखेडी रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 61 से 70 शा. जवाहर उ.मा.वि. रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 71 से 80 श्री सांई एकेडमी स्कूल रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 81 से 90 वाणिज्यक महाविद्यालय बिरियाखेडी में शिविर लगाया जाएगा। नायब तहसीलदार एवं सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रतलाम शहर मनोज चौहान के मार्गदर्शन में मतदान केन्द्र क्रमांक 91 एवं 92 बोधि इन्टरनेशनल स्कूल रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 93 से 96 तक शुभम शिशु विहार हाईस्कूल में, मतदान केन्द्र क्रमांक 97 एवं 98 जैन उ.मा.वि. सागोद रोड रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 99 एवं 100 सिलावट धर्मशाला रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 101 से 110 तक शांति निकेतन स्कूल रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 111 से 120 डॉ. राधाकृष्णन स्कूल दीनदयाल नगर रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 121 से 130 तक त्रिवेणी मानस भवन रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 131 से 140 तक सपोसरा जिला शिक्षा केन्द्र के पास, मतदान केन्द्र क्रमांक 141 से 150 तक सगरवंशी धर्मशाला रतलाम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 151 से 160 तक उमराव सिंह सभागृह, केसरबाग महावीर नगर, मतदान केन्द्र क्रमांक 161 से 170 नवीन कन्या स्कूल लिनार्डन सिटी गार्डन में एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 171 से 174 शिविर लगाया जाएगा।
नायब तहसीलदार एवं सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रतलाम शहर श्रीमती पिंकी साठे के मार्गदर्शन में मतदान केन्द्र क्रमांक से 175 से 180 मतदान केन्द्र 173 ग्रीनफील्ड स्कूल में, मतदान केन्द्र क्रमांक 181 से 190 मतदान केन्द्र 184 मूकबधिर विद्यालय में, मतदान केन्द्र क्रमांक 191 से 200 तक मतदान केन्द्र 194 आजाद प्रा. वि. जमातखाना में, मतदान केन्द्र क्रमांक 201 से 210 तक मतदान केन्द्र 208 एम. एल. बी. स्कूल में, मतदान केन्द्र क्रमांक 211 से 216 तक माहेश्वरी धर्मशाला में, मतदान केन्द्र क्रमांक 217 से 222 तक सूबेदार आई. एम. ए. हॉल राजेन्द्र नगर गोशाला रोड में, मतदान केन्द्र क्रमांक 223 से 230 तक विनोबा स्कूल में, मतदान केन्द्र क्रमांक 231 से 240 तक सूरज हॉल वेदव्यास कॉलोनी में, मतदान केन्द्र क्रमांक 241 से 250 तक आर्टस एण्ड साइंस कॉलेज में, मतदान केन्द्र क्रमांक 251 से 254 रेलवे हाई सेकेण्डरी स्कूल में, मतदान केन्द्र क्रमांक 255 पंचायत भवन मथुरी में, मतदान केन्द्र क्रमांक 256 एवं 257 पंचायत भवन करमदी में, मतदान केन्द्र क्रमांक 258 से 261 तक आनर्स एकेडमी उकाला रोड रतलाम में शिविर लगाया जाएगा।