
रतलाम। अखिल भारतीय पासी समाज मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द बावरिया द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. ए. प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव गुलाब चौधरी तथा उदा देवी महिला प्रकोष्ठ की मध्य प्रदेश अध्यक्ष रिना बोरासी की सहमति से नेहा बोरासी (रतलाम) को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है वें संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा से सक्रियता पूर्वक कार्यकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
नेहा बोरासी के सचिव पद पर मनोनीत होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कैथवास, श्रीमती दीपमाला कैथवास, श्रीमती नेहा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती रचना कैथवास, कुन्ती कैथवास, अर्चना वर्मा, शारदा बोरासी, अंजलि वर्मा, शिवानी कैथवास आदि संगठन के पदाधिकारी, सदस्यों एवं समाजजनों ने नेहा बोरासी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।



