रतलाम, 13 नवंबर। नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियुष गोयल के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने ‘‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’’ में प्रदेश में शीर्ष स्थान का पुरूस्कार प्राप्त किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा एवं नंदकिशोर पंवार ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को नई दिशा दी है। नई दिल्ली में प्रदेश की पारदर्शी औद्योगिक नीतियों और निवेशकों में विश्वास के वातावरण के कारण यह पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप और राज्य सरकार लगातार औद्योगिक विकास के लिए कार्य कर रहे है। वर्ष 2025 को राज्य सरकार ने उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया है। प्रदेश की उन्नति के द्वार ऐसे प्रयासों से खुले है। भाजपा नेताओं ने विकास की नई दिशा तय करने पर सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
