सिंहस्थ में दूरसंचार का नेटवर्क बेहतर हो इसके लिए सभी कंपनि‍यां अपना-अपना प्‍लान तैयार करें

सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने दूरसंचार से संबंधित सभी कंपनि‍यों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्‍यक निर्देश दिए

उज्जैन,10 नवम्बर। संभागायुक्‍त एवं सिंहस्‍थ सह मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने दूरसंचार से संबंधित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्‍टर कार्यालय सभागृह में आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सिंहस्‍थ में सभी दूरसंचार कंपनियां अपने-अपने नेटवर्क को बेहतर अनाने के उद्देश्‍य से अपनी-अपनी कंपनी का प्‍लान तैयार करें। बैठक में कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह भी मौजूद थे। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने उपस्थित बीएसएनएल, जियो, एयरटेल आदि कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंहस्‍थ महापर्व के दौरान अपनी-अपनी कंपनी की नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्‍चित करने की कार्ययोजना बनाएं। सिंहस्‍थ के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों को दूरसंचार के नेटवर्क की समस्‍या न हो, इस कार्य में जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा।