मेला अधिकारी श्री सिंह ने श्री दत्‍त अखाडे के गादीपति से भेंट कर सिंहस्‍थ कार्यों पर चर्चा की

उज्जैन,10 नवम्बर । सोमवार को संभागायुक्त व मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने श्री दत्त अखाड़ा जूना अखाड़ा के गादीपति श्री श्री महंत सुंदरपुरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया, और आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर किये जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। मेला अधिकारी श्री सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि क्षिप्रा के छोटे पुल पर अत्यधिक दबाव को देखते हुए इसे चौडीकरण कर ऊंचाई के साथ बनाया जा रहा है, वहीं शिप्रा की छोटी रपट जो दत्त आखड़ा पर मिलती है उसकी भी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है ताकि आम दिनों में आवश्यकता होने पर इस पर से भी यात्री आ जा सकें। उल्‍लेखनीय है कि मेला अधिकारी श्री सिंह आने वाले दिनों में सभी अखाड़े एवं आश्रमों में जाकर संतों से भेंट कर सिंहस्थ संबंधी जानकारी एवं सुझाव प्राप्‍त करेंगे।