महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन
रतलाम 10 नवम्बर । वार्ड क्रमांक 7 स्थित अलकापुरी भारत माता उद्यान चौराहे के पास नवीन मिनी चाट चौपाटी निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, विप्लव जैन, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, श्रीमती सोना शर्मा, सोनू यादव, अनिता कटारिया, प्रहलाद राठौड़, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद श्रीमती शबाना, श्रीमती निशा सोमानी के अलावा विवेक शर्मा सहित क्षेत्रिय नागरिक व दुकानदार उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि अलकापुरी भारत माता उद्यान चौराहे के पास नवीन मिनी चाट चौपाटी निर्माण 44 लाख की लागत से किया जायेगा जिसके तहत उद्यान का सौन्दर्यीकरण, चाट व्यवसायियों के ठेले हेतु प्लेटफार्म निर्माण, पेवर ब्लॉक, वेटिंग एरिया, प्रकाश व्यवस्था हेतु लाईट आदि का कार्य किया जायेगा। निर्माण कार्य पुरा होने पर नागरिक सुव्यवस्थित चाट-चौपाटी का आनन्द ले सकेंगे। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष राकेश पांचाल ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।



