रतलाम 27 सितंबर। सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार, पार्षद विनोद माली, गोरधन लाल पोरवाल एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र मोर्य, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल अहिरवार द्वारा किया गया। क्षेत्र के मरीजों की जांच व उपचार मेडिकल कॉलेज से आए चिकित्सकों द्वारा की गई ।


