रतलाम 24 सितंबर। जिला आयुष अधिकारी डॉ दाताराम जयंत ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में दशम आयुर्वेद दिवस का आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए“ थीम पर कार्ययोजना अनुसार गतिविधियों का आयोजन निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के रूप में 23 सितंबर को ग्राम गडावदिया मे किया गया। शिविर में आने वाले रोगियों की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई एवं ऋतुचर्या दिनचर्या के बारे में बताया गया साथ ही रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरित की गई।



